ॐ श्री मार्कंडेय महादेवाय नमः

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःख भाग्यवेत्।
सब सुखी हों । सभी निरोग हों । सब कल्याण को देखें । किसी को लेसमात्र दुःख न हो ।

Pandit Uday Prakash
Astrologer, Vastu Consultant, Spiritual & Alternative Healers
Best Astrologer In India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Best Astrologer In India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 25 अप्रैल 2026

vastu ka dar वास्तु का डर या समाधान??

 

क्या आपका वास्तु शास्त्री आपको 'समाधान' दे रहा है या 'मौत' का डर??


“वास्तु के नाम पर समाधान मिल रहा है… या डर बेचकर खेल खेला जा रहा है?”

vastu ka dar 

​सोशल मीडिया के 'रील-गुरुओं" द्वारा वास्तुशास्त्र जैसा महान ज्ञान आज मजाक बनकर रह गया है।​आजकल वास्तु शास्त्र का अर्थ 'सुख-शांति' नहीं, बल्कि 'खौफ' बन गया है। आप सोशल मीडिया Reels. shorts स्क्रॉल करते हैं, और अचानक एक 'रिल गुरु' प्रकट होकर चीखता है अगर यहाँ टायलेट है तो कैंसर हो जाएगा। कोने का मकान है तो 3 साल में मौत हो जाएगी। लाल रंग यहाँ है तो पैसा आना बंद हो जाएगा। साउथ वेस्ट में छत पर पानी की टंकी है तो हार्टअटैक आ जाएगा!"

आप ठहरिए! और गहरी सांस लीजिए। यह वास्तु शास्त्र नहीं है। यह एक सोची-समझी मार्केटिंग स्ट्रैटेजी" है, जिसका मकसद आपकी जेब काटना है। अतः आप सब खुद इस हकीकत को तर्क Logic की कसौटी पर परखें। लकीर का फकीर होना ठीक नहीं है।

क्या वास्तु के नाम पर मेडिकली डराने का खेल नहीं है, हम सभी जानते हैं कि इंसान सबसे ज्यादा अपनी और परिवार की सेहत से डरता है कि उसे कोई भयानक रोग न लग जाए। इसीलिए ये वास्तु के नियमों को बीमारिओं से जोड़ देते हैं। ​कहीं कैंसर का डर, तो कहीं हार्ट अटैक की भविष्यवाणी। ​कहीं किडनी फेल होने की चेतावनी, तो कहीं एक्सीडेंट का खौफ।

सच्चाई यह है कि घर की दिशाओं में कुछ बदलाव करने से कैंसर ठीक नहीं होता और न ही केवल एक टॉयलेट की वजह से किसी को हार्ट अटैक आता है। यह "नीम-हकीम खतरा-ए-जान" वाली बात है। इनका मकसद आपको डिप्रेशन में डालना है ताकि आप घबराहट में इनके महंगे और बेतुके उपाय (Remedies) खरीद लें।

वास्तु मे सबसे बड़ा झूठ 

सबसे बड़ा गप्प तो 'कोने का मकान' और 'मौत' का झूठ है, आजकल बहुत से "रिल गुरु" हर दूसरी वीडियो में दावा करते है— "कोने अर्थात कॉर्नर के मकान में रहने वाले की 3 साल में मृत्यु निश्चित है।" आप खुद सोचिए अगर कोने का मकान वाकई 'काल' होता, तो संसार के हर गली मुहल्ले में कॉर्नर के मकान होते हैं और उनमें हजारों लोग सुख से रह रहे हैं, और यह तथाकथित बहुत से वास्तुविद/"रिल गुरु" कॉर्नर के मकान के नाम पर आपको अपना घर बेचने या तुड़वाने पर मजबूर करते है। यह 3 दिनों का वास्तु कोर्स कर के तोते की तरह यही सब रटा-रटाया झूठ बोलते रहते हैं।

घर को 'कबाड़' बनाने का षड्यंत्र- ​ये लोग आपके सुंदर घर को ब्रास की मूर्तियां, तांबे की तारों, रंग-बिरंगी टेप, चमकीली रेडियम की पट्टियों से भर देते हैं। ​उत्तर और पूर्व North/East जैसी पवित्र दिशाओं में ये तांबे की तार और कीलें ठोक देते हैं, जिससे घर के ईशान्य दिशा से सकारात्मक (Positve Enaergy) ऊर्जा का प्रवाह रुक जाता है। ​जो घर आपको सुकून देने के लिए था, उसे ये 'डर का म्यूजियम' बना देते हैं पढ़े-लिखे लोग भी इनकी चकाचौंध एडिटिंग, डायलॉग और आत्मविश्वास देखकर भ्रमित हो जाते हैं और अपने हाथों अपने घर का वास्तु खराब कर लेते हैं।
​जागो और इनसे तर्क करो, हर बात को सर हिलाकर मानना बंद करो, किसी भी रेमेडी अथवा उपाय का तार्किक कारण पूछो।

वास्तु का अनुभव 

अतः अपने लंबे वास्तु अनुभवों के आधार पर मैं वास्तु आचार्य उदय प्रकाश शर्मा आप से यही कहना चाहूंगा कि वास्तुशस्त्र जीवन को बेहतर बनाने का विज्ञान है, डराने का नहीं। वास्तु दोष है, तो उसका तार्किक समाधान भी होता है, न कि कैंसर या हार्ट अटैक की धमकी। ​रील्स Reels देखकर खुद से वास्तु समाधान करना बंद करें, कोई भी वास्तु रेमेडी यूं ही खरीदकर घर न लाएं। 

अगर सचमुच घर या कार्यालय में कुछ वास्तु समस्याएं हैं तो किसी योग्य वास्तुशास्त्री से संपर्क करें, इन "रिल गुरुओं" की 60 सेकंड की वास्तु वीडियो देखकर अपने घर में तोड़-फोड़ न करें। ​अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करें। ऐसे 'डर के सौदागरों' को अपने जीवन और सोशल मीडिया से आज ही ब्लॉक करें। इनसे फ्री के सवाल करना बंद करें, यह आप का समाधान तो क्या करेंगे, उल्टा आप को और भयभीत कर देंगे। आप अपने नजदीकी अपने क्षेत्र/सिटी के किसी जानकार वास्तुविद को अपने घर वास्तु विज़िट के लिए आमंत्रित करें, अपने घर का वास्तु निरीक्षण कराएं, और उनके बताए उपाय को अजमाएं आप अवश्य लाभवन्तित होंगे। फ्री की चीजें हमेशा दुख देती हैं। 

शनिवार, 2 मई 2020

uday prakash sharma । आचार्य उदय प्रकाश शर्मा

uday prakash sharma । उदय प्रकाश शर्मा

uday prakash sharma, उदय प्रकाश शर्मा, best astrologer vastu consultant in mumbai
uday prakash sharma

रिसर्च एस्ट्रो इंडिया के सौजन्यसे 


वैदिक वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में आचार्य. उदय प्रकाश शर्मा ने अपने अनुभव और ज्ञान से देश भर मे अपनी एक अलग पहचान बनाई है। करीब 17 वर्षों से भी ज्यादा अनुभव रखने वाले उदय प्रकाश शर्मा को ज्योतिष एवं वास्तु शात्र का ज्ञान विरासत में अपने पिता पं. श्री राम कृपाल शर्मा से प्राप्त हुआ। आगे चलकर अपनी  शिक्षा पूरी करने के बाद आचार्य. उदय प्रकाश शर्मा ने ज्योतिष एवं वास्तुशात्र  के दुर्लभ एवं गूढ़ रहस्य अपने पूज्य गुरुदेव डॉक्टर नागेन्द्र पांडे जी ( पूर्व. कुलपति संपूर्णानद संस्कृत विश्वविद्यालय / अध्यक्ष. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास/ अध्यक्ष.  ज्योतिष विज्ञान समिति वाराणसी ) से प्राप्त किया, आप को गुरुदेव की विशेष कृपा और आशीर्वाद प्राप्त रहा। साथ ही आप ने  आध्यात्मिक-चक्र,  मेडीटेशन एवं प्राणिक हीलिंग की शिक्षा प्राप्त करने के साथ ही गुरु के सानिध्य मे उनका प्रयोगात्मक ज्ञान भी ग्रहण कीया। 


आचार्य. उदय प्रकाश शर्मा के उपलब्धियों की सूची यहीं खत्म नहीं होती। क्यूँ की आप ने मुंबई महाराष्ट्र मे अपने जीवन का  बहुत समय बिताया हैं, अतः आप ने गुरुदेव की कृपा और आशीर्वाद से मुंबई घाटकोपर महाराष्ट्र राज्य में स्थित के. जे सोमैया कॉलेज ऑफआर्ट्स एंड कॉमर्स मे कला एवं संस्कृत विभाग से ज्योतिष पाठ्यक्रम एवं पारंपरिक व वैदिक वास्तु शात्र की शिक्षा ली तथा वहा भी इन विषयो का गहन अध्ययन किया। साथ ही विश्व प्रसिद्ध GEO VASTU के संस्थापक एवं इंडस्ट्रियल वास्तु मे महारत रखने वाले, वास्तुविद. डॉ. राजेन्द्र के. जैन द्वारा वास्तु मे भूमि एनर्जी, भूगर्भ विज्ञान, जिओपैथिक ऊर्जा, एवं औरा स्कैन व डाउजिग का आधुनिक ज्ञान प्राप्त किया, व उनके साथ लंबे समय तक वास्तु विजिट एवं वास्तु समाधान के अंतर्गत  कार्य करके आधुनिक वास्तु की प्रयोगात्मक विधि का अनुभव भी प्राप्त किया। 


साथ ही आप ने लंबे समय तक मुंबई महारष्ट्र के ही एक प्रसिद्ध ज्योतिष शिक्षण संस्थान (ब्रह्मांड ज्योतिष संस्थान) मे भी इन्ही विषयों की शिक्षा ली और और अपने वरिष्ठ आचार्यों द्वारा प्रेरित करने पर ईसी  संस्थान  में लंबे समय तक ज्योतिष और वास्तुशास्त्र के विद्यार्थियों को ज्योतिष और वास्तु शास्त्र की शिक्षा भी प्रदान की। आप ज्योतिष, वास्तुशास्त्र  एवं आध्यात्मिक चक्र और मेडीटेशन के विषय पर निरंतर शोध परख आलेख लिखते रहते हैं। जो देश की कई प्रमुख  पत्र-पत्रिकओं में छपते रहते हैं। आप अपने आलेख/ब्लॉग udayvastu.com पे प्रकाशित भी करते रहते  है।


आचार्य उदय प्रकाश जी कहते हैं कि आज विज्ञान के  युग में  भी वास्तु और ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा और महत्वपूर्ण प्रभाव है। ये दोनों शास्त्र हमें जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने के लिए हर क्षण मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह पृथ्वी के मूलभूत पञ्चतत्व, सूर्य रश्मि, पृथ्वी के  घूर्णन बल और गति, तथा ग्रह पिंडों के पड़ने वाले प्रभाव का क्या असर मनुष्य एवं जड़-चेतन पर पड़ता है उसको दर्शाते हैं, और किस तरह से मनुष्य इन प्रकृतिक ऊर्जाओं के साथ समन्वय स्थापित कर के अपना जीवन सरल बनाए उसको प्रतिपादित करते हैं। 


अगर हम वास्तु शास्त्र की बात करें तो यह  शास्त्र एक प्राचीन भारतीय विज्ञान है जो हमें बताता है कि कैसे हमारे आसपास के वातावरण को संतुलित और सकारात्मक बनाया जा सकता है। यह शास्त्र हमें प्लॉट, घर, ऑफिस, फैक्ट्री, दुकान अथवा किसी भी प्रकार के निर्माण के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करता है, जिससे हमें सुख, समृद्धि और शांति मिल सके।  वहीं अगर हम ज्योतिष शास्त्र को जाने तो यह भी एक  प्राचीन ज्ञान है जो हमें ग्रह, नक्षत्रों और तारों की चाल के माध्यम से जीवन को दिशा देने का प्रयास करता है। यह शास्त्र हमें हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि शिक्षा, कैरियर, संबंध, स्वास्थ्य और धन, के बारे में जानकारी प्रदान करता है। अतः हमारे लिए इन दोनों शास्त्रों का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हमें अपने जीवन को पूरी तरह से इनके अनुसार चलाना चाहिए। हमें इन शास्त्रों को एक मार्गदर्शक के रूप में लेना चाहिए और अपने जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने के लिए इनका उपयोग करना चाहिए। 


जब आवश्यक लगे तब अपनी जन्म कुंडली  अपने घर, प्लॉट/फैक्ट्री/ऑफिस/दुकान आदि की किसी कुशल आचार्य (जो इन विषयों को ठीक से जाननने  वाला और अनुभवी  हो) से जांच करवाकर उनके निर्देश अनुसार बदलाव करना चाहिए, जैसे कि घर के मुख्य द्वार की दिशा को जानकर उसका वास्तुसम्मत ध्यान रखना, घर में पौधे लगाना, रगों द्वारा ऊर्जा को बढ़ाना, निर्माण से पूर्व भूमि/प्लॉट की जिओपैथिक ऊर्जा की जांच करवाना, जन्मकुंडली के अनुसार अपने ग्रहों की ऊर्जा को संतुलित करने हेतु रत्न-रुद्राक्ष  और क्रिस्टल का प्रयोग करना , भूमि की ऊर्जा बढ़ाने के लिए ब्रह्मनाभी का निर्माण करना, पूजा-मंत्र-जप एवं हवन करके अपने आसपास के वातावरण को शुद्ध एवं साफ रखना, हमें बहुत ही सकारात्मक परिणाम दे सकता हैं ।


आज देश-विदेश से हजारों लोग आचार्य उदय प्रकाश शर्मा जी द्वारा बताये गए ज्योतिषीय एवं वास्तु उपायों से लाभवंतित हो रहे हैं। इनकी साधारण भाषाशैली की वजह से लोग इनकी बाते आसानी से समझ पाते हैं। यही वजह है कि आज विश्व भर से हजारों लोग,जो अपनी जिन्दगी से निराश हो चुके है, वो उदय प्रकाश शर्मा जी से संपर्क करते हैं, और उनके परामर्श द्वारा अपने जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। लोगो की सेवाओं को लेकर आचार्य जी ज़्यादातर देश के कई शहरो के भ्रमण/विजिट  पर रहते हैं। फोन के माध्यम से देश-विदेश के लोग भी आचार्य जी से अपनी जिज्ञासा का समाधान जानते रहते हैं। आप का मोबाईल नंबर +91 9867909898 है। आचार्य उदय प्रकाश शर्मा से आप विभिन्न सेवाओ के लिये विशेष रूप से संपर्क कर सकते है-


वैदिक ज्योतिष के अनुसार जन्मकुंडली का अध्ययन, घर/ऑफिस/फैक्ट्री/दुकान/शोरूम/प्लॉट-भूमि आदि के लिए वास्तु सलाह, प्रश्नकुंडली , मुहूर्त-विचार, वर-वधु कुंडली मेलापक, रुद्राक्ष एवं रत्न सलाह, चक्र एवं प्रणिक उपचार।

आप को औद्योगिक इकाइयों अर्थात इंडस्ट्रीयल वास्तु मे विशेष महारत प्राप्त है




Astrologer & Vastu Consultant, Geopaithic Expert, Numerologist,
Proficient Vedic Architectural Science, Gemstone and Crystal Advisor, Trainer for Aura Scanning, Healing and Balancing Chakras, Meditational Spiritual & Alternative Healers, Vastu Urja, Vastu Enargy, Vastu Consultant, Best Vastu Consultant In India, Best Vastu Consultant In Varanasi Uttar Pradesh, Best Vastu Consultant In Mumbai Maharashtra 


आप ने चक्र साधना के ऊपर एक ई-बुक भी लिखी है । जिसे देखने के लिए आप इस लिक पे जाये 
सात चक्रों का रहस्य एक परिचय

Uday Prakash Sharma


uday prakash sharma, उदय प्रकाश शर्मा, best astrologer vastu consultant in mumbai

उदय प्रकाश शर्मा 

आप सोशल मिडिया पे भी बहुत सक्रीय रहते हैं आप के सभी सोशल मिडिया के लिंक यहाँ दिए जा रहे हैं ।

follow us on

some of you popular article

indian famous astrologer uday praksh sharma

mob. +91 9867909898 / 9821889092